मिकी माउस का सफर.......
फंतासी और मनोरंजन की दुनिया का पर्याय बन चुका मिकी माउस इस वर्ष अपना 81 वां जन्मदिन मना रहा है। किसी भी व्यक्ति या कंपनी के तब दुगुनी खुशी का वक्त आता है जब उसका उत्पाद या चरित्र उसके नाम ज्यादा अपने नाम से जाना जाए। आज मिकी माउस की यही स्थिति है। वाल्ट डिज़्नी का यह ट्रेडमार्क उनके जीते-जी ही प्रसिद्धि अर्जित कर चुका था।
लाल जूते और पीले कपड़ों मे मिकी माउस डिज़्नी की अलग पहचान दर्ज कराता है। इसी रुप में मिकी माउस बच्चे-बूढ़ों में समान रुप से लोकप्रिय है। बीसवीं सदी के सबसे लोकप्रिय ब्रांडों में शुमार डिज़्नी ने करोड़ो दिलों मे राज़ करने वाले मिकी जैसे चरित्र की रचना कर एक अलग काल्पनिक दुनिया रच डाली। सन् 1923 में डिज़्नी ने ‘मोर्टाइमर माउस’ नामक कार्टून चरित्र की रचना की। फिर अपनी पत्नी की सलाह पर वाल्ट डिज़्नी ने सन् 1928 में ‘मिकी’ नाम दिया। इसमें और सुधार करते हुए आवाज दी तथा पहली बोलते-चलते कार्टून की शुरुआत की। एक तरह से ‘मिकी माउस’ कार्टून की दुनिया का वास्तविक जन्मदाता है।
पहली बार ‘स्टीमबोट विली’ फिल्म के जरिए मिकी माउस की शरारतें दुनिया के सामने आई। वर्ष 1929 में अमेरिकी मंदी के दिनों में डिज़्नी की इस रचना ने ऐसी फंतासी रची जिसमें हमेशा बूरे हारे और भलों की जीत हुई। यह भी संयोग ही है कि मिकी के 80 वें जन्मदिन पर भी अमेरिका फिर से आर्थिक मंदी की चपेट में है। मिकी ने थोड़े ही दिनों में घर-घर में जगह बना ली। शुरु में संगीत और बाद में टेक्नीकलर के प्रयोग से डिज़्नी ने मिकी माउस की काल्पनिक दुनिया को सजीव बना दिया।
मिकी माउस की बदौलत ही डिज़्नी का व्यवसाय 22 अरब डालर से ऊपर जा पहुँचा है। डिज़्नी दुनिया का एक बड़ा मीडिया समूह माना जाता है। मिकी माउस की रचना कर जीवित ही किवंदती बन चुके डिज़्नी का बचपन काफी अभावों में बीता। लेकिन अपनी कल्पनाशीलता और उद्यमशीलता की बदौलत उन्होंने अरबों डालर का साम्राज्य बनाया।
डिज़्नी अपनी प्रसिद्ध कृति मिकी माउस से ज्यादा पहचाने जाते थे। एक प्रसिद्ध उद्धरण से उनके एवं मिकी माउस की प्रसिद्धि का पता लगता है। 1950 के दशक में एक टॉक –शो में डिज़्नी का परिचय इन शब्दों में कराया गया। “ हमारे साथ इस सदी का सबसे प्रसिद्ध व्यक्ति है जो संभवत: हमारी जिंदगी बदलने वाले राजनेताओं से भी ज्यादा जाना जाता हैं। यहाँ तक कि चर्चिल भी मिकी माउस जितने भी प्रसिद्ध नहीं होंगे।“
मिकी माउस ने हॉलीवुड में भी कई प्रतिमान स्थापित किए। डिज़्नी और हॉलीवुड का काफी लंबा रिश्ता रहा। मिकी माउस के योगदान को एनीमेटेड या कार्टून फिल्मों में भुलाया नहीं जा सकता। अमेरिकी फिल्म जगत का कोई कोना उसके प्रभाव से अछूता नही है। ऑस्कर पुरस्कार से भी उन्हें कई बार सम्मानित किया गया।
आज भी मिकी माउस नए-नए रुपों से बच्चे, युवाओं, बुढ़ों में समान रुप से लोकप्रिय है। आशा है, मिकी माउस अपने 80 वें जन्मदिन से जल्दी ही शती मनाएगा। गत 18 नवंबर को मिकी माउस के वेबसाइट पर बधाईयों का तांता लग गया था। मिकी माउस ‘’ तुम जियो हजार साल, साल के दिन हो पचास हजार ।‘’
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment